
Chamba, हिमाचल प्रदेश, का एक सुंदर पर्यटन स्थल है जो अपनी खूबसूरत वादियों तथा शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। चाहे आप रोमांच प्रेमी हों, या इतिहासिक जगहों के शौकीन, यह सुंदर शहर आपके लिए बहुत कुछ प्रदान करता है।अगर आप भी इस खूबसूरत जगह पर घूमना चाहते हो तो, यहाँ कुछ प्रमुख Tourist Places in Chamba दिय गए हैं जो आपकी यात्रा खूबसूरत और अविस्मरणीय बना देंगे।
Tourist Places in Chamba
1. Khajjiar – Mini Switzerland of India

सबसे लोकप्रिय Tourist Places in Chamba में से एक खज्जियार, जिसे ‘भारत का मिनी स्विट्ज़रलैंड‘ कहा जाता है। जो हरे-भरे मैदानों, घने जगलों, और शांत झील से घिरा है। यह शरह देखने मे बिल्कुल ‘स्विट्ज़रलैंड‘ के हरे-भरे घास के मैदानों की तरह है जो इस शहर की खूबसूरती को बढ़ाते है।
ज्यादातर लोग यहाँ अपने परिवार और बच्चों के साथ घूमने के लिए आते है। और आस पास के इलाकों मे visit करते है।साथ ही यहाँ होने वाली गतिविधियां जैसे – पैराग्लाइडिंग, ट्रेकिंग, केम्पिंग, घुड़ सवारी, आदि का आंनद उठाते है। और अगर आप भी प्रकृति प्रेमी और एडवेंचर उत्साही हो तो, यह शहर आपके लिए आदर्श है।
2. Chamera Lake

यह सुंदर जलाशय शीर्ष Tourist Places in Chamba में से एक है। यह झील रावी नदी पर बने Chamera Dem के कारण बनी है। जो अपने खूबसूरत दृश्य के लिए प्रसिद्ध है।
यहाँ आपको बोटिंग,और आस-पास की वादियों का शानदार दृश्य देखने को मिलता है। यह झील उन लोगो के लिए बेस्ट हो सकती है जो प्राकृतिक सुंदरता में सुकून चाहते हैं।
यह झील डलहौज़ी से 37km है और चम्बा से 40km दूर स्थित है।जहाँ आप By Road Visit कर सकते है। और गर्मियों में यह जगह घूमने के लिए बहुत अच्छी है।
3. Bhuri Singh Museum

इतिहास प्रेमियों के लिए, Bhuri Singh Museum सबसे बेहतरीन Tourist Places in Chamba में से एक है। यह संग्रहालय चम्बा शहर के बीच में स्थित है। इसमें लघु चित्रों, प्राचीन पांडुलिपियों और सांस्कृतिक धरोहर की एक समृद्ध संग्रहणी है, जो चम्बा की प्राचीन विरासत की झलक प्रदान करता है।
इस Museum की स्थापना 1908 में राजा भूरी सिंह ने की थी। उन्होने उदारतापूर्वक विरासत में मिला अपना संग्रह दान कर दिया था ताकि chamba की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखा जा सके और जश्न मनाया जाय।
बर्तमान में Bhuri Singh Museum एक बेहतरीन जगह है अगर आप पुरानी चीजों के बारे में जानना चाहते है, तो यहाँ विजिट कर सकते है।
4. Manimahesh Lake

यह पवित्र झील एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है और प्रमुख Tourist Places in Chamba में से एक मानी जाती है।
मणिमहेश जिसे कैलाश पर्वत भी कहा जाता है। और इन्हीं वादियों में बस्ते है भोलेशंकर।
यहाँ हर साल, हजारों श्रद्धालु भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मणिमहेश यात्रा पर जाते हैं।
यहाँ की ऊँची- ऊँची वादियों में भोलेनाथ के होने का आभास होता है। अगर आपको भी भोलेनाथ से प्यार है तो आप इस पवित्र स्थान पर दर्शन के लिए यात्रा पर जा सकते है। और कहा जाता है की झील मे स्नान करने से अपने पापों से मुक्ति पा सकते है।
5. Lakshmi Narayan Temple

Lakshmi Narayana temple, प्राचीन वास्तुकला और आध्यात्मिकता का अनोखा उदाहरण है। ये मंदिर चम्बा शहर के बीच में स्थित है जो मंदिर की खूबसूरती को और बढ़ाता है। यह सबसे श्रद्धेय Tourist Places in Chamba में है,और यह मंदिर अपनी अद्भुत नक्काशी, वास्तुकला से पर्यटकों को आकर्षित करता है।
6.Padhari Jot

अनदेखा और अनछुआ दर्रा, जो सलूणी तहसील के इलाको जैसे किहार, भांदल को जम्मू-कश्मीर के साथ व्यपार करने के लिए बनाया गया है। यह स्थान बहुत ही खूबसूरत और शांत हैं, यहाँ का शांत वातावरण और सुन्दरता इसे प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर के शौकीनों के लिए एक खूबसूरत स्थान बनाती हैं। यहाँ आप घने जंगलो की हरयाली के साथ बर्फ से घिरी धौलाधार पर्वतमाला की चोट्टियाँ इत्यादि के दृश्य और फोटोग्राफ़ी का नज़ारा उठा सकते हैं। साथ ही इस स्थान को एक्स्प्लोर कर सकते हैं।
7. Kalatop Wildlife Sanctuary

वन्यजीव प्रेमियों के लिए, कालाटोप वन्यजीव अभयारण्य एक अवश्य घूमने योग्य Tourist Places in Chamba में से एक है। यह जगह विविध वनस्पतियों और जीव-जंतुओं का घर है, साथ ही यहाँ “कालाटोप वाइल्डलाइफ सेंचुरी ट्रेक” भी है जो यहाँ की खूबसूरत वादियों का नज़ारा देता है। यहाँ आपको हिमालयी काले भालू, तीतर और सीरो जैसे जानवर देखने को मिलते है।अगर आप किसी ऐसी जगह की तालाश में हो तो यहाँ जरूर visit करें।
8.Garh Mata Temple

गढ माता मंदिर चम्बा की सलूणी तहसील में स्थित एक प्राचीन धार्मिक मंदिर है। यह मंदिर माँ दुर्गा को समर्पित है। यहाँ लोग माँ के दर्शन और साथ ही घूमने के लिए आते है।
यह मंदिर सलूणी के त्रिउंड से लगभग 14km है जो पूरा का पूरा पैदल है। यहाँ पर लोग केम्पिंग,ट्रेकिंग के लिए आते है जो लगभग 2 दिन की होती है।
यह मंदिर ऊंची पहाड़ी पर स्थित हैं जहाँ से आस पास की पहाड़ियों के सूंदर दृश्य का मज़ा ले सकते है।
डलहौज़ी में छुपा ये मंदिर अपने आप में अनोखा और सूंदर हैं।अगर आप शांति वाले स्थान की तालाश में हैं और अपने बच्चों को शानदार ट्रिप पर ले जाने की सोच रहे है तो गढ़ माता मंदिर मे जरूर आए क्युकि ये जगह बहुत शांत और सूंदर हैं।
9.Triund Mata Mandir

यह मंदिर सलूणी तहसील में स्थित एक ऐसी खूबसूरत और अनदेखी जगह पर स्थित है जो घने देवदार के जंगलो, ऊँची पहाड़ी पर हरे-भरे घास के मैदानों के बीच स्थित है। यहाँ से आप आस -पास की चारो और फैली पहाड़ियों के दृश्य का नज़ारा उठा सकते है। भीड़ -भाड़ से दूर यह मंदिर बहुत खूबसूरत है। यहाँ आप हाइकिंग, पैराग्लाइडिंग, ट्रेकिंग, केम्पिंग, भी कर सकते है। साथ ही रात के समय यहाँ आपको तारों भरा आसमान भी देखने को मिलता है।
10.Ganji Pahadi
डलहौज़ी में स्थित एक पहाड़ी जो देखने में बहुत सुंदर और हाइकिंग के लिए अच्छी जगह है। पहाड़ी देखने में गंजी है, हरियाली न होने की वजह से इसे “गंजी पहाड़ी” कहा जाता है। सर्दियों में यह पहाड़ी बर्फ से ढकी रहती है। गंजी पहाड़ी तक पहुंचने के लिए आपको कठिन रास्तो का सामना करना पड़ता है। जो पंचपुला से लगभग 1 -2 घंटे का ट्रैक है।

क्या आपने इनमें से कोई जगह घूमी हैं? कमेंट में बताएं! 😊
How to Reach Chamba? (कैसे पहुँचे चंबा?)
- निकटतम रेलवे स्टेशन: पठानकोट (चंबा से 120 किमी दूर)
- निकटतम हवाई अड्डा: गग्गल (कांगड़ा) हवाई अड्डा
- सड़क मार्ग: चंबा हिमाचल प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है।
Conclusion (निष्कर्ष)
Chamba, Himachal Pradesh, अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ के Tourist Places in Chamba हर तरह के यात्रियों के लिए कुछ न कुछ खास पेश करते हैं। अगर आप रोमांच पसंद करते हैं, तो Khajjiar – Mini Switzerland of India, Chamera Lake, और Ganji Pahadi जैसे स्थानों पर पैराग्लाइडिंग, ट्रेकिंग, हाइकिंग और कैंपिंग का आनंद ले सकते हैं। अगर आप भी प्राकृतिक सुंदरता के प्रेमी हो, या प्रकृति की गोद में शांति की तालाश में chamba आपकी यात्रा को सुंदर और रोमांचक बना देंगे। अगर आप अपने परिवार, बच्चों ,दोस्तों के साथ यात्रा की योजना बना रहे हो तो chamba, हिमाचल प्रदेश आपके लिए अच्छा स्थान हो सकता है।
Top 5 Q&A (Short Version)
1. चंबा क्यों प्रसिद्ध है?
उत्तर: चंबा अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरों, मंदिरों और एडवेंचर गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ खज्जियार (Mini Switzerland of India), मणिमहेश झील, भूरी सिंह संग्रहालय, लक्ष्मी नारायण मंदिर और कालाटोप वन्यजीव अभयारण्य जैसे प्रमुख स्थल हैं।
2. खज्जियार को ‘भारत का मिनी स्विट्जरलैंड’ क्यों कहा जाता है?
उत्तर: खज्जियार अपनी हरी-भरी घाटियों, घास के मैदानों और स्विट्जरलैंड जैसी प्राकृतिक सुंदरता के कारण ‘भारत का मिनी स्विट्जरलैंड’ कहलाता है। यह स्थान ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग और कैंपिंग के लिए भी प्रसिद्ध है।
3. चंबा जाने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?
उत्तर: चंबा घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून और सितंबर से नवंबर के बीच होता है। इस दौरान मौसम सुहावना रहता है, जिससे पर्यटकों को यात्रा का अधिक आनंद मिलता है।
4. चंबा में कौन-कौन से एडवेंचर स्पोर्ट्स किए जा सकते हैं?
उत्तर: चंबा में ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग, कैंपिंग, बोटिंग और हाइकिंग जैसी एडवेंचर गतिविधियाँ की जा सकती हैं। खासतौर पर खज्जियार, गंजी पहाड़ी और कालाटोप जैसी जगहों पर यह सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
5. चंबा में कौन-कौन से धार्मिक स्थल हैं?
उत्तर: चंबा में कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हैं, जैसे:
- मणिमहेश झील (भगवान शिव को समर्पित)
- लक्ष्मी नारायण मंदिर
- गढ़ माता मंदिर
- त्रिउंड माता मंदिर
Read More:
The Best Places to Visit in Chamba Himachal Pradesh
Top 10 Hidden Places to Visit in Dalhousie in 2025