
Places to Visit in Dalhousie, हिमाचल प्रदेश में स्थित एक सुन्दर हिल स्टेशन है जो अपनी सुंदरता, मनोरम पहाड़ियों, हरि-भरी घाटियों के कारण पूरे world में famous है। हालांकि,
खज्जियार और पंचपुला के बारे में काफ़ी लोग जानते है, फिर भी Dalhousie की घाटियों में छुपी कुछ ऐसी जगहे जो भीड़ -भाड़ से दूर बिलकुल शांत है। और 2025 में Dalhousie में घूमने के लिए बेस्ट हो सकती है।
इन जगहों में डलहौज़ी की बेहतरीन और सुंदर बर्फ़बारी होती है। जहाँ सर्दियों के इन महीनो में खूब बर्फ़बारी हो रही है और पूरी जगह बर्फ की सफेद चादर से छुपी है। इन महीनो में यहाँ का तापमान 25 डिग्री से 4 डिग्री तक होता है। जो आपकी ट्रिप को और सार्थक बनाता है।
Places to Visit in Dalhousie
1.त्रिउंड माता मंदिर

धर्मशाला का त्रिउंड ट्रेक जो पुरे वर्ल्ड मे विख्यात है ,लेकिन Places to Visit in Dalousie के salooni का ये ट्रेक जो गुमनाम है। लोगो की नजरों से दूर यह मंदिर भी हूबहू धर्मशाला के त्रिउंड ट्रेक जैसा ही हैं। भीड़ -भाड़ से दूर यह मंदिर बहुत खूबसूरत है। यहाँ आप हाइकिंग, पैराग्लाइडिंग, ट्रेकिंग, केम्पिंग, इत्यादि का नज़ारा भी उठा सकते है। यह मंदिर सलूणी से मात्र 7 कम की दूरी पर स्थित है। जहाँ आपको रात के समय तारों भरा आसमान देखने को मिलता है। मंदिर का रास्ता घने देवदार के जगलों से होकर जाता हैं जहाँ आपको वन्यजीव भी देखने को मिल सकते हैं।
2.गंजी पहाड़ी

डलहौज़ी में स्थित एक पहाड़ी जो देखने में बहुत सुंदर और हाइकिंग के लिए अच्छी जगह है। पहाड़ी देखने में गंजी है, हरियाली न होने की वजह से इसे “गंजी पहाड़ी” कहा जाता है। सर्दियों में यह पहाड़ी बर्फ से ढकी रहती है। गंजी पहाड़ी तक पहुंचने के लिए आपको कठिन रास्तो का सामना करना पड़ता है। जो पंचपुला से लगभग 1 -2 घंटे का ट्रैक है। यहाँ के लोग इसे गंजी पहाड़ी ट्रेक कहते है। जो Places to Visit in Dalousie का सबसे महत्वपूर्ण और खूबसूरत ट्रेक हैं।
यहाँ के स्थानीय लोग यहाँ सूर्यास्त और सूर्योदय देखने के लिए जाते है। यहाँ पैदल घूमने की व्यवस्था की गयी है। बाहर से लोग यहाँ ट्रेकिंग के लिए आते है और हाइकिंग, कैम्पिंग आदि गतिविधियां करते है।
गंजी पहाड़ी से पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला का सूंदर दृश्य देखने को मिलता है जो फोटोग्राफ़ी,विडियो शूटिंग के लिए बहुत अच्छी जगह है।अगर आप भी अपने बच्चो के साथ छुट्टियों में घुमने के लिए कोई ऐसी जगह देख रहे है।तो आप यहाँ विजिट कर सकते हो।
3. कालाटोप वाइल्डलाइफ सेंचुरी

कालाटोप वाइल्डलाइफ सेंचुरी के मुख्य मार्ग से तो अधिकतर यात्री घूमने आते है, लेकिन अगर आप वन्यजीव प्रेमी हो तो आप इन गहरे जंगलो के पगडंडी रास्तो से होकर ट्रेकिंग, फोटोग्राफ़ी का नज़ारा उठा सकते है।
कालाटोप वाइल्डलाइफ सेंचुरी के इन रास्तो में आपको अनेक प्रकार के पशु-पक्षी जिसमें अधिकतर हिमालयी काले भालू, तीतर और सीरो जैसे जानवर देखने को मिलते है।जो “कालाटोप वाइल्डलाइफ सेंचुरी ट्रेक” को और ज्यादा खूबसूत बनाता है। यहाँ पर रुकने के लिए आप केम्पिंग भी कर सकते है या पास के किसी सस्ते हॉटेल मे रूम ले सकते है और इस जगह पर कुछ खूबसूरत पल गुज़ार सकते है।
4.चमेरा झील का बैकवॉटर

Places to Visit in Dalhousie में अक्सर लोग चमेरा झील तक ही सीमित है। और काफी लोगो को इसके बारे में पता हैं, लेकिन बहुत कम लोगो को पता है कि यहाँ एक बैकवॉटर पॉइन्ट भी है जो शांत पानी से घिरा है, जहाँ आप नाव की सबारी का आनंद उठा सकते है और यहाँ आपको बैकवॉटर पॉइन्ट का सूंदर व्यू देखने को मिलता है। यह बैकवॉटर पॉइन्ट चमेरा झील के बैक साइड है जहाँ जाने का नज़ारा बहुत अदभुत है।
5. झंड्री घाट पैलेस

Dalhousie का सबसे प्राचीन शाही महल जो लोगो की नजरो से हमेशा छुपता जा रहा है। काफी मात्रा में लोग डलहौज़ी घूमने के लिए आते हैं परंतु इस महल के बारे में कोई नहीं जानता कि, यह महल डलहौज़ी की पुरानी यादों को दर्शाता हैं और डलहौज़ी के इस महल से आपको दूर तक फैले हुए ऊँचे ,गहरे पहाड़ो का नज़ारा देखने को मिलता है। यह महल बहुत पुराना हैं, यहाँ आपको काफी पुरानी चीजें देखने को मिलती हैं जो फोटोग्राफ़ी, विडयो-शूटिंग, के लिए अच्छी है।
और अगर आप भी Hidden Places to Visit in Dalhousie में फोटोग्राफ़ी, विडियो -शूटिंग करना चाहते हो या करते हो तो आप भी यहाँ आ सकते हैं और यहाँ की खूबसूरत, और शांत वातावरण का नज़ारा उठा सकते हैं।
6. भरमौर का शिव मंदिर

ये मंदिर शिव और शक्ति को समर्पित है। चम्बा से थोड़ी दूरी पर स्थित भरमौर का यह शिव मंदिर एक ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल है।
भरमौर जोकि शिव की नगरी है, यहाँ बहुत से धार्मिक स्थल, पुराने मंदिर, विशेषकर मणिमहेश मंदिर, जो महादेव की ऊर्जा से भरपूर है। महादेव का ये मंदिर अदभूत है।जहाँ के कण-कण में भोलेनाथ बस्ते है।
यहाँ की आस-पास की बर्फ़ीली पहाड़ियों से आने वाली हवा, जो हमें महादेव के होने का एहसास करवाती हैं ,अगर आप भी मेरी तरह महादेव के दिवाने हैं तो महादेव की नगरी भरमौर में घूमने जा सकते है और इस मंदिर में तोडा समय गुजार भटके मन को शांति दे सकते हैं।
7.साच पास

हिमाचल प्रदेश के चम्बा का दुर्गम लेकिन खूबसूरत दर्रा साच पास, जो सूंदर वादियों के बीच रोमांच और सुंदरता से भरपूर, चम्बा को लाहौर velly और पांगी के साथ जोड़ता हैं। यह दर्रा बेहतरीन नजारों के लिए जाना जाता हैं।यह दर्रा उबड़ -खाबड़ और काफी हद तक कठिन है जो बाइक राइडर के लिए दिलचस्ब हैं।
यह दर्रा समुद्र तल से लगभग 4,420 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, इसलिए यहाँ का मौसम पूरा साल ठंडा रहता हैं। जोकि गर्मियों में किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं।अगर आप भी हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए Places to Visit in Dalhousie देख सकते हैं और चम्बा के इस खूबसूरत velly में visit कर सकते हैं।
8.गढ़ माता मंदिर

गढ माता मंदिर चम्बा की सलूणी तहसील में स्थित एक प्राचीन धार्मिक मंदिर है। यह मंदिर माँ दुर्गा को समर्पित है। यहाँ लोग माँ के दर्शन और साथ ही घूमने के लिए आते है।
यह मंदिर सलूणी के त्रिउंड से लगभग 14km है जो पूरा का पूरा पैदल है। यहाँ पर लोग केम्पिंग,ट्रेकिंग के लिए आते है जो लगभग 2 दिन की होती है। यह मंदिर ऊंची पहाड़ी पर स्थित हैं जहाँ से आस पास की पहाड़ियों के सूंदर दृश्य का मज़ा ले सकते है।
डलहौज़ी में छुपा ये मंदिर अपने आप में अनोखा और सूंदर हैं।अगर आप शांति वाले स्थान की तालाश में हैं और अपने बच्चों को शानदार ट्रिप पर ले जाने की सोच रहे है तो गढ़ माता मंदिर मे जरूर आए क्युकि ये जगह बहुत शांत और सूंदर हैं।
9.पधरि जोत

Places to Visit in Dalhousie का अनदेखा और अनछुआ दर्रा, जो सलूणी तहसील के इलाको जैसे किहार, भांदल को जम्मू-कश्मीर के साथ व्यपार करने के लिए बनाया गया है। यह स्थान बहुत ही खूबसूरत और शांत हैं, यहाँ का शांत वातावरण और सुन्दरता इसे प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर के शौकीनों के लिए एक खूबसूरत स्थान बनाती हैं। यहाँ आप घने जंगलो की हरयाली के साथ बर्फ से घिरी धौलाधार पर्वतमाला की चोट्टियाँ इत्यादि के दृश्य और फोटोग्राफ़ी का नज़ारा उठा सकते हैं। साथ ही इस स्थान को एक्स्प्लोर कर सकते हैं।
10.तलेरू बोटिंग पॉइंट

Places to Visit in Dalhousie की एक छुपी हुई खूबसूत जगह, जो हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले मे स्थित एक शानदार प्राकृतिक जगह है। यह जगह चमेरा लेक का हिस्सा है और अपने शांत वातावरण, हरे भरे पहाड़ों और रोमांचक बोटिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। गर्मियों में बोटिंग के लिए यह स्थान बहुत खूबसूरत हैं।
क्या आपने इनमें से कोई जगह घूमी हैं? कमेंट में बताएं! 😊
डलहौजी कैसे पहुँचे? How to Reach Dalhousie:
- एचआरटीसी (HRTC) और निजी बसें दिल्ली, चंडीगढ़, पठानकोट और अमृतसर से डलहौजी के लिए चलती हैं।
आप वोल्वो, डीलक्स और सेमी-डीलक्स बसें ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।
- पठानकोट रेलवे स्टेशन दिल्ली, चंडीगढ़, अमृतसर, जम्मू और अन्य प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।
- अगर आपको डलहौजी के लिए सीधी फ्लाइट नहीं मिलती, तो चंडीगढ़ या दिल्ली तक फ्लाइट लेकर वहाँ से सड़क मार्ग चुन सकते हैं।
निष्कर्ष Conclusion
अगर आप एडवेंचर के शौकीन हों , तो साच पास और पधरि जोत जैसी जगहें आपके लिए बेस्ट होंगी, जहाँ आप रोमांचक सफर का अनुभव कर सकते हैं। इसके अलावा, गढ़ माता मंदिर और तलेरू बोटिंग पॉइंट उन लोगों के लिए परफेक्ट हैं, जो शांति और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेना चाहते हैं। Places to Visit in Dalhousie में हर तरह के यात्री के लिए कुछ न कुछ जरूर है – चाहे आप प्रकृति प्रेमी हों, ट्रेकिंग के शौकीन हों, या धार्मिक स्थानों की यात्रा करना पसंद करते हों।
Top 5 Q&A (Short Version)
Q1: डलहौजी में घूमने की छुपी हुई जगहें कौन-सी हैं?
✅ उत्तर: गंजी पहाड़ी, त्रिउंड माता मंदिर, कालाटोप जंगल, छमेरा झील बैकवॉटर, झंड्री घाट पैलेस, साच पास, गढ़ माता मंदिर, पधरि जोत, तलेरू बोटिंग पॉइंट।
Q2: कालाटोप जंगल में क्या खास है?
✅ उत्तर: घने जंगल, हिमालयी काला भालू, तीतर, सीरो जैसे वन्यजीव, शांत ट्रेकिंग ट्रेल्स और फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन दृश्य।
Q3: छमेरा झील बैकवॉटर क्यों प्रसिद्ध है?
✅ उत्तर: शांत पानी, कम भीड़, नाव की सवारी, शानदार नज़ारे और बैकवॉटर का अनोखा अनुभव।
Q4: साच पास एडवेंचर लवर्स के लिए क्यों खास है?
✅ उत्तर: 4,420 मीटर ऊँचाई, कठिन रास्ते, बाइक राइडिंग, बर्फीले पहाड़, ठंडी जलवायु और रोमांचक ट्रेक।
Q5: तलेरू बोटिंग पॉइंट में क्या खास है?
✅ उत्तर: चमेरा झील का शांत हिस्सा, स्पीड बोट, शिकारा राइड, कम भीड़ और खूबसूरत प्राकृतिक नज़ारे।
Read More
The Best Places to Visit in Chamba Himachal Pradesh
Top 10 Hidden Places to Visit in Dalhousie in 2025
Top 10 Tourist Places in Chamba, Himachal Pradesh 2025